Tik Tok Banned In India दोस्तों यह खबर तो आपने सुन ही ली होगी कि जल्द ही भारत में टिकटोक बैन हो सकता है Youtube vs Tiktok की लड़ाई में टिक टॉक बुरी तरीके से हार रहा है।
आज की इस पोस्ट में मैं आपको टिक टॉक के 12 ऐसे Facts के बारे में बताऊंगा जिसे पढ़कर आपको अच्छा लगेगा और आप यह जरूर सोचेंगे कि क्या हमें टिक टॉक का इस्तेमाल करना चाहिए? तो चलिए जान लेते हैं,
अनुक्रम
- 1 1. YouTube vs TikTok की लड़ाई पूरी जानकारी
- 2 2. YouTube और TikTok की शुरुवात
- 3 3. यूट्यूब और टिक टॉक का User Base
- 4 4. Information & Education about Youtube vs Tiktok
- 5 5. Dislike Button on TikTok
- 6 6. TikTok Algorithm
- 7 7. Tiktok हमारी आवाज़ को दबा देता है
- 8 8. TikTok vs YouTube Fame
- 9 9. Content credit और मेहनत
- 10 10. TikTok और youtube से पैसे कैसे कमाये
- 11 11. Data and Privacy leaked by TikTok
- 12 12. Conclusion मेरी राय YouTube Vs TikTok के बारे में
- 13 आज आप ने क्या सीखा
1. YouTube vs TikTok की लड़ाई पूरी जानकारी
दोस्तों अब इंटरनेट पर YouTube vs TikTok की लड़ाई चल रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर यह क्यों हो रहा है? यहां मैं किसी का भी नाम नहीं लूंगा चाहे वह YouTuber पर हो या फिर TikToker हो,
एक यूट्यूब चैनल ने टिक टॉक पर cringe content बनाने वाला creators को Roast करते हुए एक वीडियो बनाया, जिस से TikTok creator को लगा की उनकी community का मजाक बनाया जा रहा है,
इस पर एक polular tiktok creator ने youtube को निचा दिखाने वाला एक वीडियो बना दिया जिस पर, youtuber गुस्सा हो गए और YouTube vs TikTok war शुरू हो गया।
2. YouTube और TikTok की शुरुवात
दोस्तों यूट्यूब की शुरुआत आज से 15 साल पहले लगभग 2005 में हुई थी। जिसे educational purpose के लिए बनाया गया था, जहां पर लोग अपने knowledge को शेयर कर के किसी के लाइफ में कुछ value-added information दे सके।
वहीं अगर TikTok की बात करें तो 2016 से पहले टिक टॉक को कोई जानता भी नहीं था। उससे पहले Musically नाम की एक कंपनी बनाई गई थी, जिसे educational purpose के लिए बनाया गया था लेकिन तब यूट्यूब पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध था। जिसे beat कर पाना मुश्किल था तो Musically को Entertainment Platform बना दिया गया।
2015 में Musically और Chinese company TikTok ने merge कर के एक प्लेटफार्म बना लिया जिसका नाम टिकटोक है और जिसे आज भी इस्तेमाल किया जाता है।
3. यूट्यूब और टिक टॉक का User Base
दोस्तों अगर यूट्यूब की बात करे तो यूट्यूब पर करीब करीब कुल 2 बिलियन Active user हैं, जो यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं चाहे video upload करना हो या वीडियो देखना हो।
वही TikTok पर कुल Active user की संख्या 0.8 बिलियन है। लेकिन Popularity के मामले में टिक टॉक यूट्यूब से ज्यादा पॉपुलर है, क्योंकि वहां पर सिर्फ 15 सेकंड की वीडियो होती है और लोगों को Entertain करती है।
4. Information & Education about Youtube vs Tiktok
अगर जानकारी की बात करें तो आज भी ज्यादा से ज्यादा लोग जानकारी के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि यूट्यूब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Search Engine Platform है Google के बाद। किसी को कुछ भी जानना होता है तो गूगल के बाद लोग यूट्यूब पर ही उसे खोजते हैं।
अगर यूट्यूब को ज्ञान का भंडार कहा जाए तो या गलत नहीं होगा क्योंकि, यहां पर आपको हर एक छोटी से छोटी या बड़ी से बड़ी जानकारी मिल जाती है जिससे लोगों को काफी मदद मिलता है। इंसान की हर एक छोटी से छोटी जरूरत और बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान आपको यूट्यूब पर देखने को मिल जाएगा।
वहीं अगर हम TikTok की बात करें तो वहां पर ऐसी कोई भी जानकारी नहीं मिलती है, जिससे लोगों को मदद मिले। और इसका सबसे बड़ा कारण है कि, वहां पर 15 सेकंड की अपलोड की गई वीडियो क्योंकि सिर्फ 15 सेकंड में हमें कुछ ऐसा समाधान नहीं मिल पाता है, जो हमारी समस्या को दूर कर सके।
5. Dislike Button on TikTok
दोस्तो टिकटोक पर सिर्फ वीडियो को Like करने का बटन दिया गया है वहां पर कोई भी Dislike Button नहीं होता है जो एक बहुत गलत बात है। अगर TikTok पर हमें कोई वीडियो पसंद नहीं आती है फिर भी हम उसे Dislike नहीं कर सकते हैं। लेकिन,
यूट्यूब हमें यह आजादी देता है कि अगर हमें कोई वीडियो पसंद नहीं आता तो हम उसे Dislike कर सकते हैं। और अगर कोई वीडियो पसंद आता है तो हम उसे Like करके Support कर सकते हैं और यह यूट्यूब का एक बहुत ही अच्छा फीचर है जिसे TikTok को भी अपनाना चाहिए।
6. TikTok Algorithm
दोस्तो टिकटोक की पृष्ठभूमि खराब करने में TikTok Algorithm का एक मुख्य योगदान है, हमें ना चाहते हुए भी TikTok NewsFeed में कुछ ऐसा दिख जाता है जो हमें देखना पसंद नहीं होता है। क्योंकि टिकटोक छोटे बच्चे भी इस्तेमाल करते हैं और उन्हें कुछ ऐसी वीडियो देखने को मिलती है, जिससे उनका मानसिक संतुलन खराब होता है।
मैं यह नहीं कहता कि टिक टॉक पर अच्छे creator नहीं है, लेकिन यह मैं मानता हूं कि, 100% में से 95% TikTok पर cringe content है और 5% ऐसे लोग हैं जो टैलेंटेड है और जो अच्छा कंटेंट लोगों को देते हैं।
लेकिन YouTube algorithm ऐसा नही है, YouTube पर आपको जी भी चीज़ में intrest हो उसी के related video दिखाई जाती है, जो बच्चो के लिए भी एक अच्छी दिशा निर्धारित करती है। ये भी एक कारण है की Tik Tok Banned In India होना चाहिए।
7. Tiktok हमारी आवाज़ को दबा देता है
दोस्तों आप सभी को पता है कि Tiktok चाइना की कंपनी है, और अगर आप Tiktok के बारे में कोई भी negative video बनाते हैं, या फिर टिक टॉक प्लेटफार्म की बुराई करते हैं, तो टिक टॉक खुद आपकी वीडियो को अपने प्लेटफार्म से हटा देता है, क्योंकि वह नहीं चाहता कि उसके प्लेटफार्म की बुराई की जाए।
लेकिन यूट्यूब पर ऐसा नहीं होता है यूट्यूब पर लाखों ऐसे वीडियो मिलेंगे जहां लोगों ने यूट्यूब की बुराई की है, यूट्यूब उस वीडियो को देखता है, और उसे खुद में सुधार लाने की कोशिश करता है। Tik Tok Banned In India बारे मे मे हमारा अगला point है,
8. TikTok vs YouTube Fame
टिक टॉक इस्तेमाल करने वाले लोग खुद को सेलिब्रिटी के जैसा महसूस करते हैं। और अगर वह किसी TikTok Meetup में जाए तो वहां पर भी वह ऐसे पेश आते हैं जैसे वह कोई एक बड़े celebrity हो और लोग उन्हें ऐसा ही fame भी देते हैं।
वहीं अगर यूट्यूब की बात करें तो जो भी YouTube creator होते हैं, वह बहुत ही Humble होते हैं। और जब भी वह किसी YouTube Meetup में जाते हैं तो वहां पर भी कुछ जानकारी लोगों के साथ साझा करते हैं और लोग भी उस जानकारी को लेने के लिए उत्सुक होते हैं।
हालांकि दोनों की respect और value अलग अलग होती है, जहाँ 1 लाख follower वाले TikToker की जो value होती है, उस से कई ज्यादा value और respect 10,000 subscriber वाले youtuber की होती है।
9. Content credit और मेहनत
दोस्तों चाहे Tiktok हो या YouTube हो मेहनत दोनों ही प्लेटफार्म पर करनी पड़ती है लेकिन यहां कुछ अंतर है दोनों की मेहनत में मैं आपको बताता हूं,
हर कोई चाहता है कि उसके वीडियो पर ज्यादा से ज्यादा क्यों ज्यादा से ज्यादा लाइक करें अगर यूट्यूब पर कोई Trending Topic चलता है। तो सारे क्रिएटर उस पर वीडियो बनाना शुरु कर देते हैं लेकिन सभी क्रिएटर अपने अपने अनुसार अपनी भाषा में अपने समझाने के तरीके से उसी वीडियो को Represent करते हैं।
लेकिन अगर टिकटों की बात करें तो यहां पर अगर एक video viral हो जाती है। तो उसी वीडियो पर Duet करके Same Voice Over पर लाखों वीडियो देखने को मिल जाती है। जो अपने आप में एक अजीब महसूस होता है, और कुछ नया देखने को नहीं मिलता है।
10. TikTok और youtube से पैसे कैसे कमाये
किसी भी प्लेटफार्म पर काम करने पर अगर हमें पैसे मिलते हैं तो हमें बहुत ज्यादा खुशी महसूस होती है अगर बात करें टिक टॉक की तो TikTok पर अभी ऐसा कोई भी feature नहीं है जहां आप पैसे कमा सकते हैं।
TikTok पर पैसे कमाने का जरिया सिर्फ एक ही है, आप Brand Promotion करो या Sponsarship लेकर पैसे कमाओ। लेकिन यह तभी संभव है जब आपके TikTok Follower की संख्या कम से कम एक लाख से ज्यादा हो या आप कुछ ज्यादा Popular creator की श्रेणी में आ जाओ।
इसके विपरीत अगर हम यूट्यूब की बात करें तो यूट्यूब पर अगर आपने 1000 subscriber और 4000 घंटे का watchtime पूरा कर लिया है, तो यूट्यूब आपको यह मौका देता है कि आप अपने Youtube channel Monitization करके पैसे कमा सकते हैं और यह एक अच्छा प्लेटफॉर्म भी है।
आज भी इंडिया में ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो सिर्फ यूट्यूब के पैसे पर अपना जीवन व्यतीत करते हैं या अपने घर के खर्चे चलाते हैं तो बेरोजगारी के समय में यूट्यूब पर काम करके पैसे कमाने में भी यूट्यूब का एक बहुत बड़ा योगदान है।
11. Data and Privacy leaked by TikTok
दोस्तों आए दिन आप या खबर सुनते होंगे की इस चाइनीस कंपनी ने आपका Data leak कर दिया है TikTok भी उसमें से एक है। और यह गलती करने में हमारा भी एक विशेष योगदान है। मै आपको बताता हूं कैसे,
जब भी हम टिक टॉक एप्लीकेशन को डाउनलोड करके अपने फोन में इंस्टॉल करते हैं तो हमें बहुत सारी permission को approval करना पड़ता है जैसे कि हमारा contact list, gallery, sounds, Mic, camera इत्यादि।
कुछ दिन पहले ही एक press conference में China ने बोला था कि उसे अगर data की जरुरत पड़ेगी तो उसके लिए कोई बड़ी बात नहीं है, उसे पास बहुत ज्यादा User data है।
मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि, आगे से अगर आप कोई भी application download करते हैं, तो उसे कुछ ऐसी permission ना दें जिससे आपका data leak होने की संभावना हो।
12. Conclusion मेरी राय YouTube Vs TikTok के बारे में
अब बात करते है क्या सच में Tik Tok India में Banned हो जायेगा?
दोस्तों ऐसा खबर बहुत बार आ चुका है इससे पहले भी Tik Tok को ban करने की बात की गई थी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है आज तक। लेकिन बीच में एक बार टिक टॉक को Google Play Store से हटा दिया गया था, फिर बाद में कुछ बदलाव करने के बाद उसे फिर से restore कर दिया गया।
लेकिन आज की बात करें तो Coronavirus Covid 19 को लेकर चाइना के प्रति इंडिया में काफी ज्यादा गुस्सा है। और साथ ही YouTube Vs TikTok War को लेकर भी लोग गुस्से में हैं तो शायद से इस बार टिक टॉक banned हो जाए इंडिया में।
आज आप ने क्या सीखा
दोस्तो इस लेख के माध्यम से मैंने आपको Tik Tok Banned In India के बारे में बताया है, आपको क्या लगता है आप क्या सोचते है क्या सच में tiktok को india में banned कर देना चाहिए अपना राय comment में जरूर लिखे।
अगर आपको मेरी लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ facebook और whatsapp पर share करे इस से हमारा मनोबल बढ़ेगा। धन्यवाद।।
Leave a Reply