Mitron App क्या है? और इसका इस्तेमाल कैसे करते है, आजकल आपको इन्टरनेट पर यही देखने को मिलता होगा। जी हाँ दोस्तों TikTok के प्रतिद्वंदी के रूप में भारत ने Mitron App को लॉन्च किया है। जिसने बहुत ही कम समय में ज्यादा प्रसिद्धि हासिल कर ली है चलिए बात करते हैं, Mitron App क्या है और हम इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
अनुक्रम
Mitron App क्या है?
Mitron App एक free short video platform है, जिसे लोगो के मनोरंजन के लिए बनाया गया है, इस एप्लीकेशन के माध्यम से लोग छोटी-छोटी वीडियो बना के Social Platform Mitron App पर Upload कर सकते है, जिसे पूरी दुनिया के लोग देख सकते है।
Mitron App Full Details
भारत में TikTok Ban के बाद मित्रों ऐप को लांच किया गया है। और मित्रों ऐप बहुत ही कम समय में लोकप्रियता हासिल करने में कामयाब हो गया है, सिर्फ 1 महीना पुराना इस एप्लीकेशन को 5,000,000 से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
जहां चीनी कंपनी टिकटोक को भारत में विवाद को लेकर 1 स्टार रेटिंग दी जा रही है। वहीं Mitron App को लोग 5 स्टार देकर और ज्यादा लोकप्रियता हासिल करने में मदद कर रहे हैं। हालांकि इस एप्लीकेशन को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। और इसमें और भी नए फीचर ऐड किए जाएंगे लोगों का कहना है कि इस एप्लीकेशन में अभी बहुत सारा काम बाकी है।
यह भी पढे: Tik Tok Banned In India – 12 Facts – Youtube vs Tiktok
Mitron App Owner/Developer कौन है
बहुत सारे लोग मन में यह सवाल है कि इस एप्लीकेशन को बनाया किसने है, Mitron App Developer का नाम शिवांक अग्रवाल है, जो IIT Roorkee के छात्र है।
इस application का interface TikTok से मिलता जुलता है, अगर आप पहली बार इसे इस्तेमाल करेंगे तो आपको लगेगा कि आप टिकटोक ही चला रहे है, जिसे भारतीय लोगो के द्वारा और बेहतर बनाने की बात की जा रही है।
Mitron App बनाने का मकसद क्या है
Google play store पर दिए गए कथन के अनुसार, Mitron App बनाने का मकसद है कि इसे दुनिया भर के लोगो के द्वारा अपलोड किए गए छोटे वीडियो को देखकर अपना मनोरंजन कर सके और अपनी वीडियो बना कर लोगो के साथ साझा कर सके। हालांकि TikTok जैसी Mitron App wikipedia पर अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, शायद इसलिए क्योंकि यह अभी उतनी प्रसिद्धि हासिल नही कर पाया है जितना की टिकटोक ने किया है।
Mitron App Founder का कहना है कि इसमें अभी कई सारे बदलाव करने बाकी है, जिसे हम लोग कर रहे है और हमारा दावा है कि स्वदेसी मित्रों एप्प को और ज्यादा अच्छे तरीके से लोगो के सामने पेश किया जाए। फ़िलहाल इसे andriod user इस्तेमाल कर सकते है, Mitron App for iPhone के लिए जल्द उपलब्ध हो जायेगी।
Mitron App की Rating कितनी है
अभी के समय में YouTube vs TikTok का जो मामला सामने आया है, उसे लेकर Indian Mitron App की रेटिंग 4.8 हो गयी है और इसे 5,000,000 से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है। YouTube vs TikTok Carryminati End Video deleted हो जाने के कारण बहुत सारे भारतीय TikTok के खिलाफ हो गए है और इसका फायदा मित्रों एप्प को मिला है। जिस से इसकी रेटिंग और डाउनलोड दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।
Mitron App download कैसे करे
अगर आप Android smartphone का इस्तेमाल करते है तो आप इस app को Google Play Store से download कर सकते है। यह बिलकुल फ्री एप्लीकेशन है, लेकिन अगर आप एक iOS user है तो आपको थोड़ा इंतज़ार करना होगा क्योकि, iOS Platform के लिए यह अभी उपलब्ध नहीं है।
मित्रों एप्प Android के लिए डाउनलोड करे – यहाँ क्लिक करे
Mitron App का इस्तेमाल कैसे करे
दोस्त अगर आपने पहले टिकटोक इस्तेमाल की है, तो मित्रों ऐप का इस्तेमाल करना आपके लिए कठिन काम नहीं है। क्योंकि इसका इंटरफेस बिल्कुल टिक टॉक से मिलता जुलता है। यहां आप बिना अपना अकाउंट बनाएं वीडियोस को देख सकते हैं, लेकिन अगर आपको अपना वीडियो अपलोड करना है तो आपको यहां पर अकाउंट बनाना पड़ेगा।
Mitron App अकाउंट बनाने के लिए आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर डालना पड़ेगा। फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा जिससे डालने के बाद आपका Mitron App account create हो जाएगा।
Frequently Ask Questions
Mitron App कब बनाया गया था
मित्रों एप्प को काफी समय पहले से बनाया जा रहा था, लेकिन 11 अप्रैल 2020 को इसे गूगल प्ले स्टोर पर अपलोड किया गया। और अभी तक 50 लाख लोगो के द्वारा download किया जा चूका है।
क्या मित्रों एप्प iPhone user के लिए है
जी नही, फिलहाल Mitron App andriod पर उपलब्ध है, भविस्य में इसे iOS के लिए भी उपलब्ध करवाया जायेगा, इसके लिए आपको कुछ दिन इंतज़ार करना पड़ सकता है।
Mitron App का Developer कौन है
मित्रों एप्प के founder शिवांक अग्रवाल है, जिन्होंने इसे बनाया है, शिवांक रुड़की के IIT छात्र है।
Mitron App Information
मित्रों एप्प एक short video platform है जिसे लोगो के मनोरंजन के लिए बनाया गया है। 7.9 MB की इस एप्लीकेशन को 50 लाख से ज्यादा लोगो ने डाउनलोड किया है। इसे 11 अप्रैल 2020 को google play store पर upload किया गया था।
Mitron App which country
मित्रों एप्प को भारत में बनाया गया है,ऐसा सभी लोग बोल रहे है लेकिन अगर आप playstore मे इस application का details देखेंगे तो आपको Privacy Policy नही मिलेगी तो यह पूर्ण रूप से कहना गलत है की Mitron App भारत के अधीन है।
मेरी राय
Mitron App को बना कर एक अच्छी कोशिस की गयी है, लेकिन इसका interface बिलकुल tiktok के जैसा है जिसमे थोड़ी सुधार की जरुरत है। बाकी अगर आप ने मित्रों एप्प इस्तेमाल किया है तो आप अपनी राय हमे कमेंट में जरूर बताये।
अपने अनुसार Mitron App क्या है? के बारे में मैंने पूर्ण जानकारी दी है, और Mitron App इस्तेमाल कैसे करते है आपको अच्छे से समझ आ गया होगा। उम्मीद करता हूँ आपको मेरी यह पोस्ट पढ़ के अच्छा लगा होगा, हमारा मनोबल बढ़ाने के लिए इसे आप अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।
Leave a Reply